Sunday, November 4, 2012

Poonam Pandey new Twitter trend - Nasha

विटर क्वीन पूनम पांडे जो भी करती हैं वो ट्रेंड बन जाता है। इस बार पूनम ने खुद कुछ नहीं किया बल्कि उनके फैन्स ने उनके नाम से एक नया ट्रेंड शुरु किया है और इस ट्रेंड का नाम है नशा। नशा पूनम पांडे की पहली बॉलीवुड फिल्म का टाइटल है। और इस फिल्म को लेकर उनके फैन्स कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। हर कोई उनकी इस फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है।
 
सबसे पहले तो फिल्म के नाम को लेकर उनके फैन्स में उत्सुकता थी। जब पूनम ने अपने फैन्स से अपनी फिल्म के नाम को गेस करने के लिये कहा तो हर किसी ने बढ़चढ़कर उनकी फिल्म का नाम गेस किया। उसके बाद पूनम ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया उसे देख उनके फैन्स का जोश दुगना हो गया और हर किसी ने उनको उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

पूनम पांडे आखिरकार आज सुबह ही अपनी फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर पोस्ट किया जिसपर उनकी फिल्म का नाम नशा लिखा हुआ है। यानी की अब पूनम पांडे की फिल्म का असली नाम सबको पता चल चुका है और ट्विटर पर हर कोई उनकी नयी फिल्म की सफलता की दुआ कर रहा है। आइये कुछ ट्वीट्स आपको भी पढ़ाते हैं-
पावस भट्ट ने लिखा "जादू है नशा है मदहोशियां.. ऑल द बेस्ट आपकी सेक्सी फिल्म के लिए। नशा"
अभिजीत खरे ने लिखा "बॉलीवुड के सबसे बुरे क्रिटिक्स को भी आपकी मेहनत की तारीफ करनी पड़ेगी जो आपने अपने पोस्टर में की है।"
अजीत राठी ने लिखा "2013 तक इंडिया में नया हरीकेन आएगा जिसका नाम है नशा पूनम पांडे की पहली फिल्म। बेसब्री से इंतजार है।"
पारीन ने लिखा "थैंक यू शुक्रवार को इतना बेहतरीन नशा देने के लिए। पूरे हफ्ते के टेंशन के बाद ये बेस्ट है।"

No comments:

Post a Comment