Sunday, January 15, 2012

भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर सबने 10 मिनट तक लिया अश्लील फिल्म का मजा

जी हां आपको ये बात बेहद ही अटपटी लग सकती है मगर यह सच है शनिवार को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर लगे 24 टीवी सेटों में अचानक ही अश्लील फिल्म चलने लगी और हर कोई जिसे जहां जगह मिली फिल्मों का मजा लेने लगे। यह फिल्म करीब 10 मिनट तक चलती रही।

इस सिलसिले में एक व्यक्ति आशुतोष स्वेन को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस फोर्स के इंस्पेक्टर वरुण बेहरा का इस मामले में कहना है कि 'यह घटना दिन में साढ़े तीन बजे घटी। प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और रिजर्वेशन सेंटर्स पर लगे सभी टीवी सेटों में अचानक ही अश्लील फिल्म की एक क्लिप चलने लगी। यह करीब 10 मिनट तक चलती रही।'

टेलिविजन ऑपरेटर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट के कर्मचारी 21 साल के आशुतोष स्वेन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार स्वेन ने अपने मोबाइल से अश्लील क्लिप रेलवे टेलिविजन सर्वर के मुख्य चैनल में डाल दिया था। जिसके कारण ये सारे टीवी सेटों पर चलने लगी।

No comments:

Post a Comment